कानपुर, मार्च 30 -- सरसौल। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र की फसलें जलमग्न हो गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पानी भरने से सब्जियों की खेती पूरी तरह नष्ट हो गई। महाराजपुर क्षेत्र में ड्योढ़ीघाट से डोमनपुर तक बड़ी संख्या में किसान गर्मियों में रेती में लौकी, कद्दू, टिंडा, ककड़ी, खीरा, तरबूज व खरबूज की खेती करते हैं। पिछले सप्ताह से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर सोमवार को और अचानक और बढ़ गया। इसके चलते गंगा की तलहटी में लगी सभी फसलें पानी में डूब गईं और पूरी तरह खराब हो गईं। मायूस किसानों ने बताया कि हजारों रुपये की लागत लगी थी, लेकिन अचानक पानी भरने से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.