बिजनौर, मार्च 27 -- नांगल सोती। गंगा का जलस्तर बढ़ने से नांगल सोती के गंगा खादर क्षेत्र में कई बीघा खेत में पानी भर गया है। नांगल सोती के गंगा खादर क्षेत्र में नांगल, जीतपुर, शहजादपुर, गौसपुर, सराय आलम के किसान सब्जी की खेती करते हैं। हाल ही में लौकी, खीरा, ककड़ी, करेला, टिंडा की फसल निकाली जानी शुरू हुई थी। इस पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सब्जी में पानी आने से किसानों की कई बीघा सब्जी की फसल नष्ट हो गई, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान शिव कुमार, लाखन, सोनू, नरेश, बाबूराम, मनोज, युसूफ, महबूब आदि ने कहा कि उन्होंने लागत लगाकर फसल तैयार की थी। अभी फसल की शुरुआत ही हुई थी लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से उनकी फसल नष्ट हो गई। जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.