गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे, 61.410 मीटर पर स्थिर
गाजीपुर, अगस्त 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में गंगा नदी के जलस्तर में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है। शुक्रवार को शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 61.410 मीटर दर्ज किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार वर्तमान में गंगा नदी चेतावनी बिंदु से नीचे प्रवाहित हो रही है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में फिलहाल राहत की स्थिति बनी हुई है। जिले में गंगा के जलस्तर का सामान्य स्तर 59.906 मीटर निर्धारित है। वहीं 62.100 मीटर को निम्न स्तर और चेतावनी बिंदु, 63.105 मीटर को मध्य स्तर व खतरा बिंदु तथा 65.220 मीटर को उच्च स्तर निर्धारित किया गया है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब 69 सेंटीमीटर नीचे है। वर्ष 2025 में गंगा का अधिकतम बाढ़ जलस्तर 64.690 मीटर दर्ज किया गया था। इस लिहाज से वर्तमान जलस्तर पिछले वर्ष के उच्चतम बाढ़ स्तर से काफी नीचे है। हालांकि नदी के जलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.