गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, तटीय गांवों में बढ़ी चिंता
कन्नौज, अगस्त 19 -- कन्नौज, संवाददाता। नरौरा बांध से लगातार गंगा में पानी छोड़े जाने के चलते तटीय गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा का जलस्तर लगातार चेतावनी बिंदु के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को मेंहदीघाट पर गंगा का जलस्तर 124.860 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 125.970 मीटर से 1.110 मीटर नीचे है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं। गंगा के जलस्तर पर नजर रखने के साथ ही तटीय इलाकों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मेंहदीघाट के आसपास बसे गांवों में प्रशासनिक स्तर से निगरानी बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- गंगा के मुहाने पर प्रशासन अलर्ट, 16 बाढ़ चौकियां और 152 बचावकर्मी तैयार ग्रामीणों को गंगा के किनारे जाने से बचने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.