बुलंदशहर, अगस्त 23 -- गंगा के जलस्तर में करीब एक फीट की गिरावट के साथ ही अहार क्षेत्र में कटान की रफ्तार तेज हो गई है। सिद्ध बाबा गंगा घाट से लेकर अहार के रिजर्व वन क्षेत्र तक गंगा लगातार किनारों को काट रही है। कटान के चलते नदी किनारे की जमीन और वन क्षेत्र को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। बीते 24 घंटे में गंगा ने करीब 15 फीट चौड़ाई में कटान किया है। अहार के रिजर्व वन क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर के दायरे में सबसे अधिक कटान देखने को मिल रहा है। गंगा की तेज होती धारा की चपेट में आने से सैकड़ों पेड़ उखड़कर नदी में बह चुके हैं। इनमें कीमती शीशम के साथ यूकेलिप्टस और अर्जुन के पेड़ भी शामिल हैं। वन क्षेत्र में जिन स्थानों पर हाल ही में पौधरोपण कराया गया था, वहां भी कटान तेजी से हो रहा है। इससे वन विभाग द्वारा तैयार किए गए नए पौधों के अस्तित्व पर ...