गंगा का जलस्तर घटा, मगर कटान का खतरा बरकरार
गाजीपुर, अगस्त 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट के बावजूद तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा बरकरार है। सोमवार 24 अगस्त को शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 62.110 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव जारी है। इसके बावजूद सब्बलपुर और हरपुर क्षेत्र में गंगा किनारे कटान की स्थिति बनी हुई है, जिससे तटवर्ती ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार गंगा का चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर और खतरे का निशान 63.105 मीटर है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 0.010 मीटर ऊपर है, जबकि खतरे के निशान से नीचे है। सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर तथा उच्च बाढ़ स्तर 65.220 मीटर निर्धारित है। वर्ष 2025 में गंगा का उच्चतम बाढ़ जलस्तर 64.690 मीटर दर्ज किया गया था। जलस्तर में गिरावट से लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.