समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- मोहिउद्दीननग । गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 12 घंटे के दौरान 12 सेंटीमीटर की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जलस्तर में धीमी गति से हो रही कमी से दियारांचल के बाढ़ प्रभावित लोगों में अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर के दियारा इलाके में बाढ़ की स्थिति जस-की-तस जलस्तर में कमी हालांकि पानी की रफ्तार से घटने के कारण फिलहाल लोगों की परेशानी में कोई खास कमी नहीं आई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी धीमी गति से घटता रहा तो बाढ़ का पानी निकलने में काफी समय लग सकता है और तब तक जलजमाव की समस्या बनी रहेगी। दियारांचल के कई गांवों में अब भी बाढ़ का पानी सड़कों और संपर्क मार्गों पर बह रहा है। कहीं चार से पांच फीट तो कहीं घुटने से ऊपर तक पानी होने के कारण लोगों का सामान्य आवागमन बाधित है। ग्रा...