रुडकी, सितम्बर 7 -- लक्सर, संवाददाता। बारिश थमने के बाद गंगा नदी का जलस्तर लगातार घटने लगा है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 292.30 मीटर दर्ज किया गया, जो रविवार की अपेक्षा कम है। जलस्तर में गिरावट आने से गंगा किनारे बसे खादर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले दिनों गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था। बारिश रुकने और पहाड़ी क्षेत्रों से पानी का दबाव कम होने के बाद अब गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। इससे प्रशासन और ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। हालांकि खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, जलस्तर घटने के बावजूद खादर क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...