गंगा का जलस्तर घटने से लोगों ने ली राहत की सांस
बुलंदशहर, अगस्त 2 -- पहाड़ी क्षेत्र में बरसात थमने से गंगा का जलस्तर एक फिट जल घटने से लोगों ने राहत कि सांस ली। जाह्नवी प्लेटफार्म से पानी वापस गंगा की मुख्य धारा में वापस लौटने से जाह्नवी प्लेटफार्म पर सिल्ट जमा हो गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बरसात होने तथा बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़कर बाढ़ का रूप ले लिया था। किंतु रविवार से गंगा के जलस्तर में लगभग एक फीट जलस्तर की कमी आई है। बाढ़ का पानी नगर के सभी स्नान घाटों से नीचे चला गया है। जाह्नवी द्वार व मुहल्ला गंगा द्वार की मुख्य सड़क पर भरा पानी वापस गंगा की मुख्य धारा में चला गया है। किंतु बाढ़ के पानी के साथ आया सिल्ट सड़क पर जमा हो गया है। जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है। खादर क्षेत्र के गांव अहार, मारगपुर, मुबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.