गंगा का जलस्तर घटने का सिलसिला जारी
बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- बीहट। पिछले चार दिनों में गंगा तथा बाया नदी के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 32 सेमी तथा बाया नदी के जलस्तर में 30 सेमी की कमी दर्ज की गई है। बछवाड़ा में बाया नदी जहां खतरे के निशान से 16 सेमी नीचे बह रही थी वहीं हाथीदह में गंगा खतरे के निशाान से 47 सेमी ऊपर बह रही थी। मंगलवार की सुबह छह बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.12 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 41.72 मीटर दर्ज किया गया। दोनों नदी तटीय क्षेत्र के दियारा इलाके से भी पानी तेजी से निकलने लगा है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.