गंगा का जलस्तर कम होने से फंस गया मालवाहक
गाजीपुर, जुलाई 2 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कालूपुर गंगा तट के सामने कोलकाता से वाराणसी जा रहा एक खाली मालवाहक जलपोत पिछले 20 दिनों से बीच धारा में फंसा हुआ है। गंगा नदी में कम जलस्तर और ड्रेजिंग मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने के कारण जलपोत आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस घटना के बाद भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, एमवी एमटी नामक यह जलपोत लगभग 55 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा और करीब 300 टन वजनी है। जलपोत पर लगभग आधा दर्जन क्रू मेंबर सवार हैं, जो पिछले 20 दिनों से वहीं रुके हुए हैं। यह भी पढ़ें- गंगा में हुए ड्रेजिंग कार्य के बाद भी 20 दिनों से फंसा जलपोत फिलहाल उनके भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.