गंगा का जलस्तर कम होते ही उपजाऊ जमीन की कटान शुरू
चंदौली, अगस्त 29 -- धानापुर,हिन्दुस्तान संवाद। महीनों से उफनाई गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन इसके साथ ही किनारे की उपजाऊ भूमि का कटाव तेज गति से शुरू हो गया है। खेत लगातार कट-कट कर नदी में गिर रहे हैं, जिससे तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं। चार-पांच दशक से गंगा कटान से पूरा क्षेत्र परेशान है। क्षेत्र के हिंगुतरगढ़, बुद्धपुर और नौघरा गांव के किसानों की पचासों बीघे से ज्यादा उपजाऊ भूमि गंगा के पेट में समा चुकी है, वहीं इतनी ही जमीन अब भी कटान की जद में है। महुंजी, जिगना, बयानपुर, प्रहलादपुर, गुरैनी, कवलपूरा, सोनहुली, नगवां, मेढवा, अमादपुर, मिश्रपुरा, महमदपुर, नरौली, रायपुर, नौघरां, बुद्धपुर, हिंगुतरगढ़, प्रसहटा, रामपुर दीयां, सहेपुर समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान इससे प्रभावित हैं। खेत तो कट ही रहे हैं, अब रिहायशी घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.