गंगा का जलस्तर अभी कुछ दिनों तक बढ़ेगा, लेकिन खतरा नहीं
भागलपुर, जुलाई 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भागलपुर में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। गंगा वार्निंग लेवल से काफी नीचे है और स्थानीय स्तर पर बारिश भी वैसी नहीं हो रही है जो गंगा के जलस्तर को प्रभावित करे। रविवार को भागलपुर में गंगा का जलस्तर 27.13 मीटर रही जबकि यहां वार्निंग लेवल 32.18 है। वहीं एकचारी में गंगा का जलस्तर 26.8 मीटर रहा जबकि वहां वार्निंग लेवल 31.23 मीटर है। सुल्तानगंज में रविवार को गंगा का जलस्तर 29.33 मीटर है जबकि यहां वार्निंग लेवर 33.5 मीटर है। वहीं कहलगांव में गंगा का जलस्तर 26.53 मीटर है जबकि यहां वार्निंग लेवर 30.09 मीटर है। इधर, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से संभावित बाढ़ के मद्देनजर पहले से तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। पॉलीथीन शीट, खाद्य सामग्री, टेंट पंडाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.