गंगा का जलप्रवाह रात में दो लाख क्यूसेक के पार, सुबह घटा
बिजनौर, सितम्बर 28 -- पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश और भीमगोड़ा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलप्रवाह रविवार रात दो लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया। रात में गंगा का जलप्रवाह करीब 2.08 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार सुबह जलप्रवाह में कमी आई और यह करीब 1,26,315 क्यूसेक रह गया। लगातार बारिश होने से सिंचाई विभाग और प्रशासन ने गंगा किनारे निगरानी बढ़ा दी है। बैराज पर सोमवार सुबह डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 1,26,315 क्यूसेक दर्ज किया गया। डाउनस्ट्रीम जलस्तर 218.70 मीटर रहा। वहीं अपस्ट्रीम जलस्तर 221.50 मीटर दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार पहाड़ों में हो रही बारिश का असर गंगा के जलप्रवाह पर पड़ रहा है। इसी वजह से जलप्रवाह में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, जाह्नवी प्लेटफार्म जलमग्नबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.