मुंगेर, फरवरी 26 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय ने विधानसभा में जल संसाधन मंत्री से गंगा नदी के कटाव का मुद्दा उठाया। विधायक ने सदर प्रखंड अंतर्गत कुतलुपुर पंचायत के गंगातट पर बसे हरीबाबु टोला से रामसिंह टोला तक के इलाके का उल्लेख करते हुए कहा कि, हर वर्ष गंगा नदी के कटाव से यहां के लोग विस्थापन को मजबूर होते हैं, जिससे जान-माल का गंभीर खतरा बना रहता है। विधायक ने बताया कि, यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जिसका तटीय विस्तार लगभग 4 से 5 किलोमीटर तक फैला हुआ है। ऐसे में सरकार से इस पूरे तटीय क्षेत्र में स्थायी कटाव निरोधक कार्य कराए जाने की मांग की गई। सरकार की ओर से दिए गए उत्तर में बताया गया कि, हरीबाबु सिंह टोला से रामसिंह टोला गंगा नदी के बाएं तट पर सनहा-गोरगामा तटबंध के किलोमीटर 13 से 17 के बीच अवस्थित है। रामसिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.