फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 2 -- फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव अचानकपुर में गंगा कटान के चलते किसानों की फसलें तेजी से कटने लगी हैं। मुकेश कुमार की दो बीघा, बजीलाल की एक बीघा, वीरपाल की एक बीघा, धनपाल की दो बीघा तथा पप्पू की तीन बीघा गेहूं की फसल कटान की चपेट में आ गई है। इससे किसानों में मायूसी छा गई है और ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल ने बताया कि कई किसानों के खेत गंगा में समाने लगे हैं और कटान लगातार बढ़ रहा है। गंगा कटरी के गांव पैलानी दक्षिण में पिछले चार दिनों से जारी कटान से बाढ़ पीड़ितों में चिंता बनी हुई है। कटान रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन खतरा अभी भी बना है। ग्राम प्रधान जुबैर ने लोगों को गंगा किनारे से दूर रहने की सलाह दी है तथा प्रशासन से शीघ्र ठोस व्यवस्था की मांग की है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.