चंदौली, जून 25 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद गुरैनी गांव स्थित अंत्येष्टि स्थल के पास गंगा कटान रोकने के लिए चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुसार बोल्डर लगाने के बजाय बोरे में बालू भरकर कटानरोधी कार्य किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व भी इसी स्थान पर गंगा कटान रोकने के लिए बोल्डर लगाए गए थे। लेकिन कार्य में अनियमितता के कारण वे गंगा में समाहित हो गए। अब दोबारा किए जा रहे कार्य में भी बोल्डरों के ऊपर बालू से भरे बोरे रखे जा रहे हैं, जिससे कटान रोकने की प्रभाव शीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग की है कि कार्य को तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाए। उनका कहना है कि लग...