गंगा कटान रोकने के लिए किसानों का धरना जारी
चंदौली, मई 31 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नदहा-गुरैनी लघु डाल कैनाल क्षेत्र में गंगा कटान की समस्या को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि वर्षों से गंगा कटान के कारण उनकी कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्थायी एवं प्रभावी कटानरोधी व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
धरना स्थल पर वार्ता धरना स्थल पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर दो दिनों के भीतर कटानरोधी कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद, सहायक अभियंता अतुल गुप्ता तथा अवर अभियंता अजय यादव सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि गंगा कटान रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य जल्द शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.