रिषिकेष, मार्च 8 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा में रंभा नदी के जरिए गिर रहे गंदे नाले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से सर्वहारा नगर क्षेत्र में बह रहे गंदे नाले की सफाई कराने तथा अन्य आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। रविवार को ऋषिकेश विधायक ने सर्वहारा नगर क्षेत्र में बह रहे गंदे नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि यह गंदा नाला रंभा नदी से होते हुए गंगा में मिल रहा है। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को दूरभाष पर संपर्क कर इस गंभीर विषय की जानकारी दी और निर्देशित किया कि नाले के गंदे पानी को सीधे नदी में जाने से रोकने के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवा...