गंगा और सरयू के जलस्तर में बढ़ाव शुरू
बलिया, सितम्बर 27 -- रामगढ़। अर्नब तूफान का असर जिले से होकर बहने वाली नदियों के जल स्तर पर भी पड़ा है। तूफान के कारण हुयी बारिश से गंगा नदी के जल स्तर मे दो सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव होने लगा है। सरयू नदी भी प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से बढ़ने लगी है। जल आयोग के रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम चार बजे गायघाट गेज पर गंगा नदी का जल स्तर 56.420 मीटर दर्ज किया गया। खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। जल स्तर चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर से महज 19 सेमी दूर है। डीएसपी हेड पर सरयू का जलस्तर 63. 690 मीटर है। यहां नदी खतरा बिंदु 64.010 मीटर से मात्र 32 सेमी दूर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.