गंगा और रामगंगा उफान पर, सड़कों से लेकर स्कूल तक भरा बाढ़ का पानी
हरदोई, अगस्त 24 -- सांडी। पंचनदियों वाले ब्लॉक क्षेत्र में बांधों से पानी छोड़े जाने और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गंगा की लहरें सड़कों के किनारे तक पहुंच गई हैं। वहीं रामगंगा से जुड़ी सहायक नदियों का पानी स्कूलों और संपर्क मार्गों को डुबोने लगा है। हालांकि गर्रा नदी का पानी अभी तट से बाहर नहीं निकला है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से उमरौली-जैतपुर, मंसूरपुर और जिगनी चौगवां समेत कई गांवों के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। वहीं रामगंगा से जुड़ी कुंडा और गंभीरी नदियां भी उफान पर हैं। गंभीरी नदी का पानी कुचिला-विजना के खेम्मापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में भर गया है। इससे विद्यालय को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.