गंगापार, मार्च 5 -- गंगा व टोंस नदी के कटान में क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन बह गई है, लेकिन संबधित विभाग कुछ न कर सका। उपड़ौरा गांव के गोपाल यादव सहित कई ने बताया कि सिरसा, उपड़ौरा, चौकी, बगहा, देवहटा, पकरी सेवार गांव के कई किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य जमीन दोनों नदियां लील चुकी हैं। लोगों की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन व संबधित विभाग के अधिकारी तो कई बार मौका मुआयना कर चुके, लेकिन आज तक कुछ न हो सका। किसान अपनी कीमती जमीन प्रति वर्ष गंगा के उफान में बहता देख गंगा परेशान हैं, लेकिन उसके पास कोई उपाय नहीं है, जो अपनी कीमती जमीन बचा सके। उपड़ौरा गांव के बाबा यादव, मुखिया यादव, बुद्दल यादव, कमलेश यादव सहित कई ने बताया कि बाढ़ के समय गंगा व टोंस जब भी उफान पर होती हैं, गंगा तट से लगी जमीन को बहा ले जाती हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.