हापुड़, अप्रैल 26 -- गंगा एक्सप्रेस-वे करीब चार माह से बनकर तैयार है। यह कब शुरू होगा, इसे लेकर जिले के लोग लगातार सवाल कर रहे थे। लेकिन अब सब फाइनल हो गया है। 29 अप्रैल को इसका लोकार्पण खुद प्रधानमंत्री हरदोई से कर रहे हैं। लोकार्पण के दिन जिले में भी बड़ा कार्यक्रम कराने की तैयारी है। मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे जिले में भी करीब 36 किमी से होकर गुजरा है। इसका एक हिस्सा हापुड़ तहसील तो दूसरा गढ़ में है। दोनों ही तहसील के करीब 52 गांवों से गुजरे इस एक्सप्रेस-वे से जिले के लोगों को बड़ी उम्मीदे हैं।इसीलिए यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे रिकॉर्ड समय में तैयार, 12 जिलों को सीधी कनेक्टिविटी; यूपी को मिलेगी नई रफ्तार इसके संचालन का इंतजार किया जा रहा था। अब जब तय हो गया है कि 29 अप्रैल को लोकार्पण के बाद ...