हापुड़, मई 14 -- क्षेत्र के बहादुरगढ़ थाना इलाके में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में दो महिलाएं और एक आठ माह के मासूम की जान चली गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12:15 बजे कैंटर में सवार पांच लोग गांव सकतीया सिंगवाली थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली से लुधियाना, पंजाब जा रहे थे।बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में सदरपुर टोल प्लाजा से आगे जखैड़ा रहमतपुर के पास तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में श्रीदेवी पत्नी...