गंगा एक्सप्रेस वे से 10.30 घंटे में मेरठ पहुंची ट्रायल बस
प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते प्रयागराज से चलाई गई रोडवेज की ट्रायल बस साढ़े दस घंटे में मेरठ पहुंची। वापसी में भी बस को लगभग इतना ही समय लगा। बस में चालक-परिचालक के अलावा सर्वे टीम के कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने रास्ते में संभावित स्टॉपेज का निरीक्षण किया।क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि बस सोमवार शाम लीडर रोड डिपो से रवाना हुई थी। सर्वे के दौरान रायबरेली, लालगंज, शाहजहांपुर, बदायूं और हरदोई समेत कई स्थानों पर स्टॉपेज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन स्थानों पर हाईवे कट के पास यात्रियों को बैठाने और उतारने की सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- बिना सवारी के गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ के लिए निकली रोडवेज बस, प्रयागराज से खाली रवाना उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से हाईवे पर बसों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.