गंगा एक्सप्रेस-वे से मेरठ के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा आज से
प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे के जरिए प्रयागराज से मेरठ तक सीधी रोडवेज बस सेवा सोमवार से शुरू हो रही है। ट्रायल के रूप में पहली बस आज विद्या वाहिनी से मेरठ के लिए रवाना होगी।अब तक प्रयागराज से मेरठ जाने के लिए यात्रियों को कानपुर, दिल्ली अथवा अन्य शहरों के जरिए सफर करना पड़ता था। सीधी बस सेवा न होने से यात्रियों का समय अधिक लगता था। गंगा एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद रोडवेज ने इस रूट पर सीधी सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। एआरएम जयकरन ने बताया कि प्रयागराज से मेरठ की दूरी करीब 634 किलोमीटर है। इस रूट पर बस का किराया 839 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर सेवा शुरू की जा रही है। यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए आगे नियमित संचालन किया जाएगा। रोडवेज अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.