प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- प्रतापगढ़, नीरज श्रीवास्तव/संवाददाता। हाईटेक सुविधाओं से लैस गंगा एक्सप्रेस-वे बेल्हा के आंवले और उससे बने उत्पादों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसकी शुरुआत होने से आंवले से बने विभिन्न उत्पादों की आपूर्ति पश्चिमी जिलों तक आसानी से हो सकेगी। साथ ही कच्चा आंवला निर्धारित समय पर मेरठ के रास्ते पतंजलि आश्रम पहुंच सकेगा। जिले के आंवला किसान और उद्यमियों में एक्सप्रेस-वे से आंवला कारोबार को पंख लगने की उम्मीद जगी है। बेल्हा की लालगंज और कुंडा तहसील की 43 ग्राम पंचायतों से गुजरा गंगा एक्सप्रेस-वे वैसे तो पूरे प्रदेश के विकास के लिहाज से अहम है लेकिन बेल्हा जैसे उद्योगविहीन जनपद के लिए यह खास मायने रखता है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एक्सप्रेस-वे से बेल्हा में अमृत फल के नाम से मशहूर आंवले से बने उत्पादों की आपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.