बिजनौर, फरवरी 27 -- हल्दौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को भाकियू नेता राजन चौहान के आवास पर एकत्रित हुए। गंगा एक्सप्रेस-वे से जनपद बिजनौर को जोड़ने की स्वीकृति मिलने की जानकारी पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से बिजनौर के जुड़ने से जिले में पर्यटन, कृषि और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को अपनी फसलों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा होगी और परिवहन लागत में कमी आएगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के माध्यम से क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होने की संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.