प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उद्योग, कारोबार और रफ्तार के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे की औपचारिक शुरुआत बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरदोई जिले से की। इस उपलक्ष्य में लालगंज के सराय संग्राम सिंह में बनाए गए टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि, अफसर सहित सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लाइव देखा और उनका सम्बोधन सुना। गंगा एक्सप्रेस-वे बेल्हा की लालगंज और कुंडा तहसील की 43 ग्राम पंचायतों से होकर प्रयागराज की सीमा में प्रवेश करता है। लालगंज के सराय संग्राम सिंह में एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे से कन्नौज, इट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.