प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज। पर्यटन को नई रफ्तार देने की दिशा में गंगा एक्सप्रेस-वे अहम कड़ी साबित होगा। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज की दूरी, जो अभी 10 से 12 घंटे में तय होती है, घटकर करीब छह घंटे की हो जाएगी। इससे न सिर्फ यात्रा समय कम होगा, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस एक्सप्रेस वे से जुड़े दस जिलों के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। पर्यटन विभाग का मानना है कि तेज और सुगम संपर्क से इन जिलों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- आस्था और अभ्यारण्य को जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी के पर्यटन को भी मिलेगी नई रफ्तार खासकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.