बदायूं, मार्च 25 -- दातागंज विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया लगातार घूम रहा है। औद्योगिक पार्क विकसित होने की प्रकिया आगे बढ़ने के साथ ही जल्द गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप औद्योगिक गलियारा धरातल पर आने वाला है। इसके लिए आज लखनऊ से यूपीडा की 12 सदस्यीय टीम निरीक्षण करने आ रही है। मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे पर पापड़ के समीप औद्योगिक गलियारा करीब 300 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जायेगा। दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया, औद्योगिक गलियारा विकसित कराने के लिए पूर्व में प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी को भेजा जा चुका है। इस प्रस्ताव के क्रम में यूपीडा की 12 सदस्यीय टीम चिंकूराम पटेल, भगवानदास वर्मा के नेतृत्व में धरातल पर निरीक्षण के लिए आज आ रही है।यूपीडा की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा और निरीक्षण आख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.