हरदोई, अप्रैल 24 -- हरदोई। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण एवं जनसभा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को आयुक्त लखनऊ मंडल विजय विश्वास पंत एवं आईजी लखनऊ रेंज किरण एस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मल्लावां में आयोजित इस बैठक में जनपद हरदोई सहित कन्नौज, उन्नाव, शाहजहांपुर एवं फर्रुखाबाद के जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी हरदोई अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने जनपद में की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा आगंतुक गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन के सुगम आवागमन हेतु तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी दी। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.