गंगा एक्सप्रेस-वे बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 22.44 हेक्टेयर में लहलहाएंगे हजारों पौधे
संभल, जुलाई 1 -- प्रदेश की महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना अब केवल तेज रफ्तार सफर का माध्यम ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल भी बनेगी। संभल जिले से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर हरियाली विकसित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। वन महोत्सव के तहत एक्सप्रेस-वे के किनारे 22.44 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हजारों फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। इससे आने वाले समय में यह पूरा क्षेत्र एक आकर्षक ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा। जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे लगभग 38 किलोमीटर लंबाई में 31 गांवों से होकर गुजर रहा है। इनमें संभल तहसील के 17 तथा चन्दौसी तहसील के 14 गांव शामिल हैं। एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर ग्रामीणों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सर्विस रोड बनाई गई है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे पर बिछेगी हरियाली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.