गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में चंडीगढ़ के तीन घायल
हरदोई, मई 12 -- हरपालपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर ज्योतिपुरवा गांव के पास रविवार रात हरियाणा के चंडीगढ़ निवासी सीमा देवी ठाकुर रविवार को कार से बनारस से चंडीगढ़ जा रही थीं। रात करीब नौ बजे ज्योतिपुरवा गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी गर्म होने के कारण उन्होंने उसे किनारे खड़ा कर दिया था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के समय गाड़ी में मौजूद सीमा देवी, चरणप्रीत सिंह और पलक को चोटें आई हैं। सीमा की तहरीर पर हरपालपुर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यवाहक थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- हाइवा व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल, दो रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.