गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा में शाहजहांपुर के ट्रैक्टर चालक की मौत
हरदोई, मई 14 -- पचदेवरा। गिरधरपुर से भाहपुर मार्ग के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में शाहजहांपुर के ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि हाईवे पर सफाई काम में लगे चार कर्मी गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा। गंगा एक्सप्रेस-वे पर हाईवे के मेंटिनेंस के तहत एक ट्रैक्टर सफाई काम में लगा था। जलालाबाद की ओर से रूपापुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप का चालक संतुलन खो बैठा। इसके बाद लोडर ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में ट्रक घुसा, हेल्पर की मौत हादसे में 32 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अजीत सिंह निवासी नयागांव थाना जलालाबाद शाहजहांपुर की मौके पर मौत हो गई। सफाई में लगे राकेश,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.