बदायूं, अप्रैल 26 -- मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्रियों को हर कदम पर सुरक्षा मिलेगी। इसके साथ ही वाहन में खराबी या फिर अन्य किसी मदद के लिए कंट्रोल रूम आठ मिनट के भीतर मोबाइल रिकवरी वैन मौके पर पहुंचेगी। बदायूं से प्रयागराज तक 464 किमी एक्सप्रेस-वे अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा बनाकर तैयार किया गया है, जो कि बेहद अच्छे ढंग से बनाया है। मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो चुका है। जिसके उद्घाटन की घड़ी नजदीक आ गयी है। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में आयोजित कार्यक्रम से एक्सप्रेस-वे जनता के हवाले करेंगे। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे का सपना होकर साकार, आठ जिलों में होंगे आयोजन, 29 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन इस एक्सप्र...