हरदोई, सितम्बर 29 -- बिलग्राम (हरदोई), संवाददाता हरदोई जिले में बिलग्राम क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के कट नंबर 329 पर मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलट गई। जिसमें 17 यात्री घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया है ।जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे अचानक चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद गंगा एसक्प्रेस वे के कर्मचारियों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से सभी घायलों को बिलग्राम सीएचसी पर भर्ती कराया गया। बताया गया घायलों में मयंक ,अमरेश पांडे ,सुधा पांडे, ममता शर्मा ,नैना शर्मा, निष्ठा ,आरती, कविता ,राहुल, कुशल, सुमित शर्मा ,तुषार श्रीवास्तव, अभिषेक, अपूर्व श्रीवास्तव, राम सिंह ,विवेक और अन...