गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी करने वाले चार गिरफ्तार
मेरठ, मई 28 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार करीब दर्जनभर कार सवारों ने स्टंटबाजी करते हुए हुड़दंग मचाते हुए टोल का बैरियर क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार युवकों को गिरफ्तार करते हुए चार वाहनों को भी सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार बुधवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार, स्कॉर्पियो समेत दर्जनभर लग्जरी गाड़ियों के साथ स्टंटबाजी करते हुए हुड़दंग मचाया था। टोल कर्मचारियों ने बैरियर लगाकर इन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने बैरियर क्षतिग्रस्त करते हुए फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों से नंबरों के आधार पर पहचान कर गुरुवार सुबह चार गाड़ियों को जब्त कर हर्ष पुत्र विजेंद्र निवासी भोपाल बिहार थाना भावनपुर, विक्रांत पुत्र सुंदर निवासी धनोटा थाना खरखौदा, तनिष्क पुत्र सुंदर निवासी जुरानपुर थाना लोहिया नगर और युवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.