बदायूं, मई 9 -- जिले की सीमा में 92 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने खाका खींच दिया है। यहां पांच थानों के गश्त के साथ साथ छह डायल 112 को नई पीआरवी व तीन यूपीडा की पेट्रोलिंग वाहनों के जरिये 24 घंटे मौजूदगी के साथ सुरक्षा होगी।

सुरक्षा व्यवस्था एसएसपी ने सुरक्षा का खाका खींचंते हुये जिले को मिली छह डायल 112 की पीआरबी गाड़ियों को एक्सप्रेस वे पर तैनाती दी है। वहीं शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसमें व्यापारियों का सहयोग लिया जाएगा।

यात्री सुरक्षा एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया, गंगा एक्सप्रेस वे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। जिले की सीमा से गुजरे 92 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस वे वजीरगंज इलाके के वनकोट से शुरू होकर दातागंज के डहरपुर स...