मेरठ, अक्टूबर 7 -- विकास खंड खरखौदा में बुधवार को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए प्रशिक्षण एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीण विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बिजौली स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई रंगोली के माध्यम से ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- रंगोली में साकार किया विकसित भारत का संकल्प खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओ...