हरदोई, अप्रैल 24 -- हरपालपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक सिक्योरिटी गार्ड का संदिग्ध हालात में शव मिला है। मृतक की पहचान बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुरवा मजरा पसनेर गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। संतोष गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। पिता योगेंद्र ने बताया कि संतोष गुरुवार की रात घर से ड्यूटी के लिए दुर्गागंज प्लांट गया था। वहां से उसे हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव के पास एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगी एक पोकलैंड मशीन की सुरक्षा के लिए भेजा गया था। पिता का आरोप है कि वहां किन्हीं कारणोंवश संतोष के साथ मारपीट करने के बाद उसे गाड़ी से कुचलकर मार डाला गया है। मृतक के परिवार मे पत...