हरदोई, मई 1 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस वे पर व्यवस्थाएं निरंतर चाकचौबंद करने के लिए जिम्मेदार जुटे हुए हैं। स्थानीय लोग इसका जमकर उपयोग कर रहे हैं। कोई सवायजपुर जा रहा है तो कई बिलग्राम से निकलकर मल्लांवा पहुंच रहा है। शुक्रवार को हाईवे पर निकलने वाले वाहनों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई। बिलग्राम कस्बे में चार पहिया वाहनों की आवक कम होने से जाम में भी थोड़ी राहत मिली है। माधौगंज से हरदोई जाने वाले लोग रेलवे लाइन अंडरपास के निकट से निकली सर्विस लेन का सहारा लेकर निकले। इससे उन्हें बिलग्राम आबादी क्षेत्र में दाखिल नहीं होना पड़ा। यह भी पढ़ें- जूड़ापुर दांदू टोल प्लाजा नहीं है लेनसफाई के उपाय आंधी के कारण धूल और मिट्टी के गुबार उड़े। इससे जगह जगह मिट्टी उड़कर पहुंच गई। टोल प्लाजा व आसपास क्षेत्र को साफ करने के लिए अत्याधुनिक ...