संभल, जुलाई 1 -- संभल। वन महोत्सव सप्ताह के तहत जनपद में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे सड़क के दोनों ओर स्थित खाली भूमि को हरियाली से आच्छादित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे कुल 22.44 हेक्टेयर भूमि पर हजारों पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के अनुसार पौधरोपण का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देना और एक्सप्रेस-वे के आसपास हरित वातावरण विकसित करना भी है। पौधों के बड़े होने के बाद यह क्षेत्र एक ग्रीन कॉरिडोर का स्वरूप लेगा, जिससे यात्रियों को भी प्राकृतिक वातावरण का अनुभव होगा।वन यह भी पढ़ें- 50.38 लाख पौधरोपण की तैयारी महोत्सव सप्ताह के दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से यह अभियान संचालित किया जाएगा। अधिका...