गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत
बदायूं, अगस्त 28 -- कुंवरगांव, । गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस खराब होने के बाद रेस्ट एरिया में रुके यात्रियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री अचानक बेसुध होकर सीट से गिर पड़ा। साथी यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 51 वर्षीय कपिल यादव पुत्र जंगी यादव निवासी मनिकापुर थाना बरगदवा जिला महराजगंज के रूप में हुई। वह लुधियाना में एक कंपनी में नौकरी करते थे और बुधवार को बस से घर लौट रहे थे। बस लुधियाना से सिवान, बिहार जा रही थी। बस चालक शैलेश कुमार ने बताया कि सुबह तेल की पाइप फटने से बस खराब हो गई थी। इसके बाद बनकोटा के पास रेस्ट एरिया में बस खड़ी की गई। इसी दौरान कपिल की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर सीट से गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.