हरदोई, अप्रैल 8 -- सवायजपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बदायूं के दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह उर्फ बब्बू भइया की कार सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में खितौली गांव के पास डिवाइडर से टक्कर हो गई। हादसे में कार के सभी एयर बैग खुल गए। इस कारण कार में मौजूद विधायक बाल-बाल बच गए। ड्राइवर के हल्की चोट आई है। मामूली रूप से घायल विधायक बब्बू भइया ने सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को आपबीती बताई। विधायक के भतीजे विवेक कुमार, सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार और कई अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बाद में विधायक बब्बू भइया को सुरक्षित दूसरी गाड़ी से भेज दिया गया। घटना के वक्त लखनऊ से बदायूं की ओर जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.