गंगा एक्सप्रेस वे पर फिर धंसी सड़क; 5 फीट गहरा गड्ढा, ड्रेनेज सिस्टम भी बेनकाब
उन्नाव, सितम्बर 1 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने का एक और मामला सामने आया है। उन्नाव में बसीरतगंज टोल के पास प्रयागराज जाने वाली लेन में अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे करीब 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया। सड़क धंसने की जानकारी मिलते ही एक्सप्रेसवे पर हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क किलोमीटर 423.6 के पास उन्नाव रेस्ट एरिया के नजदीक धंसी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कार्यदायी संस्था की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सड़क के धंसे हुए हिस्से की जांच और मरम्मत का काम शुरू किया गया। टीम ने गड्ढे को दुरुस्त करने के साथ सड़क को दोबारा सुरक्षित बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल सड़क धंसने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।पहले 10 अब 5 फीट गहरा गड्ढा हुआ गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने का य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.