प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन का लाइव दिखाने को लेकर लालगंज के सराय संग्राम सिंह में बने टोल प्लाजा पर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। सोमवार शाम तैयारियां परखने पहुंचे एडीएम आदित्य प्रजापति ने अफसरों को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिले की लालगंज और कुंडा तहसील से होकर गुजरे गंगा एक्सप्रेस-वे की शुरुआत बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरदोई जिले से करेंगे। इसका लाइव गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज के सराय संग्राम सिंह गांव में बने टोल प्लाजा पर एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। लाइव देखने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर सहित एनएचएआई के अफसर मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- गुड न्यूज: बस दो दिन में खत्म होगा इंतजार, फिर मेरठ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.