संभल, मई 10 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार के कारण हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार दोपहर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार नवदंपति और उनके दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दंपति और एक युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गाजियाबाद के गांव बादलपुर, थाना छपरौला निवासी सुखदेव (पुत्र रामरतन) की शादी करीब 15 दिन पहले शाहजहांपुर में हुई थी। रविवार को सुखदेव अपनी पत्नी रेखा की पहली विदाई कराकर ससुराल से गाजियाबाद लौट रहा था। कार में सुखदेव और उसकी पत्नी के अलावा रिश्तेदार युवती च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.