बदायूं, जून 26 -- बदायूं/ सैदपुर, हिटी। गंगा एक्सप्रेस वे पर भैंस से भरी कैंटर चालक को झपकी आने से पलट गई। हादसे में एक भैंस की मौत हो गई। चालक सहित कई भैंस भी घायल हो गईं। घायल कैंटर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के भटानी गांव के समीप गंगा एक्सप्रेस वे पर सुबह के समय हुआ। बस्ती के पशु बाजार से भैंस खरीद कर मुजफ्फरनगर जा रहा कैंटर के चालक को झपकी आ गई। जिससे कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर भटानी गांव के पास शुक्रवार को भैंसों से भरी एक कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चालक को बाहर निकालकर मदद क...