उन्नाव, मार्च 14 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर में गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। पंचमखेड़ा गांव के पास लोहे के एंगल से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली के नीचे दबकर एक 20 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य इन दिनों अंतिम चरण में है। शनिवार दोपहर कार्यदायी संस्था के मजदूर ट्रैक्टर-ट्राली में लोहे के सुरक्षा एंगल लादकर प्रयागराज से मेरठ की दिशा में जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर पंचमखेड़ा गांव के पास पहुंचा, चालक ने अचानक संतुलन खो दिया और ट्राली सड़क पर ही पलट गई। एंगल के भारी बोझ के नीचे दबने से लखीमपुर खीरी निवासी 20 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.